Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

सांसद जोबा माझी ने कैरम और सलाय में गुवा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि  !

मनोहरपुर -: गुवा गोलीकांड की बरसी पर श्रद्धांजलि देने गुवा जाने के क्रम में सांसद जोबा माझी ने गोइलकेरा के कैरम और मनोहरपुर के सलाय में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैरम चौक में गुवा गोलीकांड के शहीद ईश्वर सरदार के स्मारक पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। वहीं सलाय में भी शहीदों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गुवा के शहीद अमर रहे के नारे लगाए गए। इसके बाद सांसद गुवा में आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने गुवा के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर झामुमो के जगत माझी, तरकटकोचा के मुखिया गणेश बोदरा, गोइलकेरा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मनसुख गोप, बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अकबर खान, मजेंद्र गंझू, डॉक्टर महतो वहीं सलाय में श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, पूर्व जिप सदस्य बामिया माझी, मुखिया राजू सांडिल, झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहम्मद तबारक, कांग्रेसी नेता कुतुबुद्दीन खान, दीपक प्रधान, सोनू सिरका समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Related Post