Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

जमशेदपुर के मानगो के डब्ल्यू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद !!

जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत गौड़ बस्ती के शांतिनगर में सोमवार की रात शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्लू सिंह हत्याकांड में सफलता पाई है। इस मामले में मानगो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मिंटू गौड़, कृष्णा और मिंटू का जीजा कालीचरण शामिल हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल भी बरामद कर ली है। मृतक डब्लू सिंह कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह का बड़ा भाई था।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को मानगो के दुर्गाबाड़ी के पास शक्तिनाथ सिंह अपने साथियों रवि ठाकुर, कुणाल, रंजीत गिरी, और किशोर के साथ शराब पी रहा था। वहीं मिंटू गौड़, कृष्णा और कालीचरण भी अपने अन्य साथियों के साथ उसी जगह शराब पी रहे थे। इसी दौरान मिंटू गौड़ और डब्लू सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में डब्लू सिंह ने मिंटू और उसके साथियों को बुरी तरह से पीट दिया।

अपमान का बदला लेने के लिए, मिंटू, कृष्णा, और कालीचरण ने डब्लू सिंह को बोलेरो से घर जाते समय रास्ते में रोक लिया। पहले तो उन्होंने डब्लू सिंह के साथ मारपीट की, फिर मिंटू ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की ताकि डब्लू सिंह भाग जाए। लेकिन जब वह पीछे नहीं हटा, तो मिंटू ने उसके छाती और कान के पास गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि अमरनाथ सिंह की मौत के बाद डब्लू सिंह गौड़ बस्ती के लोगों के साथ अक्सर मारपीट करता था और छोटी-छोटी बातों पर लोगों को धमकाता था। पुलिस का मानना है कि इसी वजह से उसके खिलाफ गुस्सा बढ़ता गया, जिसके चलते यह घटना हुई।

पुलिस ने घटना के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Related Post