Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

चंपाई सोरेन का पोटका विधानसभा में भाजपा समर्थकों के साथ तूफानी दौरा !

जमशेदपुर-: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने के बाद आज पोटका विधानसभा का दौरा किया। इस दौरे के दौरान, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

चंपाई सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि कोल्हान क्षेत्र में उनकी यात्रा के दौरान उन्हें लोगों और कार्यकर्ताओं से अपार समर्थन मिला है। उन्होंने पोटका विधानसभा के दौरे के दौरान झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में संभावित विकास की बात की। सोरेन ने संथाल परगना में आदिवासी समुदाय के अस्तित्व पर चिंता जताई और बांग्लादेशी घुसपैठ की बढ़ती समस्या को राज्य का प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही संथाल परगना का भी दौरा करेंगे और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे।

Related Post