Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

विश्व हिंदु परिषद ने टेल्को में 60 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा की !

जमशेदपुर’:टेल्को प्रखंड स्थित शिव मंदिर में विश्व हिंदु परिषद द्वारा आयोजित षष्ठी पूर्ति कार्यक्रम में जिला, विभाग, और प्रांत के अधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी, और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान, संगठन के 60 वर्षों के संघर्ष, उपलब्धियों और आगामी चुनौतियों पर चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने संगठन की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की चुनौतियों का आकलन प्रस्तुत किया।

भाषण के दौरान, नेताओं ने पुराने समय के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि पहले लोग “जाहे विधि राखै राम ताहि विधि रहिए, और सीता राम कहिए” का पालन करते थे। वर्तमान स्थिति की विपरीतता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में भी राम के आदर्शों को अपनाना आवश्यक है। राम के चरित्र और आदर्श को अपनाकर दुष्ट तत्वों का सही मायने में नाश किया जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम, भारत माता की जय, और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Post