Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

सड़क जाम करने पर दर्ज हुआ मामला :

सरायकेला:- ईचागढ़ थाना क्षेत्र के तिरूलडीह मिलन चौक सड़क पर सोड़ो मोड़ के पास गुरुवार को एक नाबालिग की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के आश्रितों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। सड़क पर जाम की स्थिति करीब 14 घंटे तक बनी रही, जिससे सरकारी कार्यों और पुलिस कार्यवाही में बाधा आई।

ईचागढ़ थाना में इस मामले में 23 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ग्रामीणों पर आरोप है कि उन्होंने सड़क जाम करने, लाश को उठाने से रोकने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से पत्थर फेंकने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष का माहौल बना हुआ है।

**नामजद अभियुक्तों में शामिल हैं:**

– सपन कुमार महतो
– पवन कुमार महतो
– तरूण कुमार महतो
– मोतीलाल महतो, ग्राम विष्टाटांढ़
– सर्वेश्वर गोप
– पप्पू पांडे
– निवारण गोप
– दिपक गोप
– बांका गोराई
– इन्द्र प्रामाणिक, ग्राम सोड़ो
– फारेन महतो
– जागरू महतो, ग्राम जारगोडीह
– साधु महतो, ग्राम हुंडी
– काजल सरकार, ग्राम दीरिडारी
– मुकेश महतो, ग्राम पुरीहेसा
– सैयनाथ महतो, हरतालडीह
– प्राणेश्वर महतो
– सालखान महतो
– बाहादुर महतो, जारगोडीह
– लक्ष्मण महतो
– रघुनाथपुर
– गोपेश्वर महतो, डैम क्लोनी घोड़ानेगी
– राजेश रंजन, रसुनीया
– देवेन्द्र नाथ महतो, कापीडीह

**घटना की जानकारी:**

गुरुवार को एच एल एम इन्टरप्राइजेज के बालू लदे हाइवा की चपेट में आकर 12 वर्षीय सुनील महतो की मौत हो गई। इस दुर्घटना में सुनील के पिता और एक 9 वर्षीय बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक सड़क जाम किए रहे और मुआवजे की मांग की। रात 12 बजे के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Post