जमशेदपुर -:भुईयांडीह क्षेत्र में रविवार को नन्द नगर कानु भट्टा और भुईयांडीह दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी द्वारा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित सुरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में भूमि पूजा सम्पन्न हुई, इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने कहा कि सभी पूजा कमिटी को पांच गरीब परिवारों को नए वस्त्र और राशन प्रदान करना चाहिए ताकि वे भी दुर्गा पूजा की खुशी मना सकें। कानु भट्टा कमिटी के अध्यक्ष नन्दो भुईयाँ ने घोषणा की कि इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा उत्सव मनाया जाएगा और महानवमी के दिन निशुल्क भोग वितरण किया जाएगा। महिलाओं द्वारा धुनाची डांस का आयोजन भी किया जाएगा।
भूमि पूजा के मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेन्द्र प्रसाद, शैलेश गुप्ता, शम्भू मुखी डुंगरी, रवि भुईयाँ, संतोष कुमार, अरुण यादव, विनोद तिवारी, मोती साव, किशुन तिवारी, श्याम सुन्दर प्रसाद, राजेश कुमार, सन्नी कुमार, रोशन ठाकुर, संदिप रजक, कमलेश साव, कुन्दन गुप्ता, जय कुमार, विश्वजित प्रसाद, राम कुमार, प्रकाश पात्रो, प्रेम रजक, सोनु गुप्ता, अविशेक दत्ता, उत्तम सिंह, दीपक कुमार, संदीप सिंह और बस्ती के अन्य लोग शामिल हुए।

