Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

राजधानी राँची के डॉक्टर इश्तियाक निकला आतंकी, भारत को बनाना चाहता था इस्लामिक स्टेट…  

राँची-:राजधानी राँची के चर्चित मेडिका हॉस्पिटल में कार्यरत आतंकवादी पकड़ा गया।एटीएस ने आतंकी सरगना डॉक्टर इश्तियाक अहमद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट से जुड़े 14 लोगों को एटीएस ने अभी तक पूरे देश से गिरफ्तार किया है।राँची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक अहमद जमशेदपुर का रहने वाला है।इश्तियाक भारत में इस्लामिक राज्य की घोषणा का मंसूबा पाले हुए था।उसकी गिरफ्तारी बरियातू के जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट से की गयी है। वह मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत था।अस्पताल में वह बीते छह साल से काम कर रहा था, इस दौरान तीन साल तक उसने फुल टाइमर के तौर पर सेवाएं दी हैं। उसका हजारीबाग में भी एक क्लीनिक है। उसने रिम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और जोड़ा तालाब स्थित एके रेसिडेंसी में रह रहा था।

पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘मॉड्यूल का नेतृत्व राँची (झारखण्ड) का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था तथा उसकी देश के भीतर ‘खिलाफत’ की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी। राँची का डॉक्टर पैगंबर मुहम्मद साहब के बाद के उनके उत्तराधिकारी खिलाफत कहलाते हैं। ऐसा व्यक्ति जो इस्लामिक धर्म के कानून के अनुसार लोगों का नेतृत्व करता है वह खलीफा कहलाता है और उसके शासन को ‘खिलाफत’ कहा जाता है। सबसे खूंखार आतंकी संगठन कहे जाने वाले आईएसआईएस ने 2014 में अपने प्रमुख अबु बक्र अल-बगदादी को ‘खलीफा’ घोषित किया था। वह इराक और सीरिया में पूर्ण इस्लामिक शासन लागू करना चाहता था। इसी तरह डॉक्टर इश्तियाक भी भारत में आतंकी हमलों के जरिए इस्लामिक शासन लागू करना चाहता था।

Related Post