जमशेदपुर:चेम्बर भवन, बिष्टुपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में CYCLOTHON 4.0 (साइकिल रेस) के पोस्टर का भव्य अनावरण किया गया। इस पोस्टर का अनावरण श्री विजय आनंद मूनका, अध्यक्ष, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और श्री मानव केडिया, महासचिव, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
CYCLOTHON 4.0 का आयोजन इस वर्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में, एक ही दिन और एक ही समय पर, 851 से अधिक शाखाएं भाग लेंगी, जिससे इस कार्यक्रम को भव्य सफलता दिलाई जाएगी।
इस आयोजन का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा और अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में टाटानगर अचीवर्स शाखा के अध्यक्ष श्री अंशुल रिंगसिया, अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल, जमशेदपुर शाखा के सचिव श्री विकास शर्मा, टाटानगर अचीवर्स शाखा के सचिव श्री विजय सोनी, हेमंत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अनूप शर्मा आदि उपस्थित थे।
इस आयोजन के माध्यम से आयोजकों ने राष्ट्रीय खेल दिवस को भव्य तरीके से मनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। CYCLOTHON 4.0 में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों की भागीदारी की उम्मीद की जा रही है, जो इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव बना देगा।

