Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

शराबी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या !

भंडरा/ लोहरदगा : : थाना क्षेत्र के भंडरा मलार टोली मे बीती रात एक पति ने अपनी ही विवाहिता पत्नी के ऊपर कुदाल से हमला कर पत्थर से कूच कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद हतयारा पति फरार हो गया. सूचना पर पहुंची भंडरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा बनाकर मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक मलार टोली निवासी बेनामी मलार अपनी पत्नी 35 वर्षीय राखी मलार के साथ सोमवार को सावन पूर्णिमा के अवसर पर अखिलेश्वर धाम मे पूजा अर्चना कर घर लौटा था.दिन भर किसी तरह की कोई बात नहीं थी.बेनामी शाम को शराब पीकर घर लौटा. आस पास के लोगों के अनुसार रात करीब 10.30 बजे किसी बात को लेकर झगड़ हो रहा था. तभी बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पति बेनामी मलार ने घर में रखी कुदाल से अपनी ही पत्नी राखी मलार के गले पर हमला कर दिया. कुदाल के हमले से राखी खून से लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी. राखी की हालत देखकर आरोपी पति बेनामी मौके से भाग खड़ा हुआ. जिसके बाद रात भर राखी घायल अवस्था मे पड़ी रही घर मे अन्य सदस्य नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई. सुबह राखी का छोटा बेटा सत्यम मलार पास ही अपने मामा के घर से सुबह घर पहुंचा तो वो अपनी माँ को मृत पाया. जिसकी बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई.वहीं ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. भंडरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू की.भंडरा पुलिस थाना प्रभारी अरबिंद सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया. मृतक राखी के दो पुत्र है. दोनों पास ही अपने मामा के घर मे रहते है. शराब को लेकर बेनामी और राखी मे हमेशा नोक झोक होता था|

Related Post