जमशेदपुर-:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से जमशेदपुर एनएच 33 सटे पहाड़ी पर पातीपानी गांव के बिरहोर आदिम जनजाति आदिवासियों एवं पटमदा के बेलटांड़ से सटे मांझी टोला में लगभग दोनों गांव मिलाकर 200 महिलाओं के बीच साड़ी एवं ग्रामीणों के बीच 300 फलदार पौधों का वितरण किया गया।दोनों स्थानों पर ग्रामीणों के बीच सुनील आनंद ने सभी काम करते हुए कम से कम 5 मिनट हरि का कीर्तन करने पर जोर दिया एवं कीर्तन का महिमा बताया गया। जीव जंतु पेड़ पौधों को नष्ट न करने का संकल्प भी दिलाया गया। बलि प्रथा और नहीं और नहीं के नारे भी लगाए गए ।योगेश देव, जय नारायण देव भोला देव एवं सुनील आनंद का सहयोग रहा।

