Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

पानी नहीं तो वोट नहीं…!

जमशेदपुर-: उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत की उप मुखिया सुरेश निषाद के नेतृत्व में पानी नहीं तो वोट नहीं के समर्थन में आज सुबह 7:00 बजे से बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान से पदयात्रा निकाला गया पदयात्रा वॉयरलैस मैदान से शुरू होकर डीबी रोड, बजरंग टेकरी, आनंद नगर, गांधीनगर का भ्रमण कर गांधीनगर शाखा मैदान में सभा में तब्दील हो गया।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम कछुए की चाल से कर रहे हैं। 237 करोड रूपये खर्च होने के बाद भी योजना से जलापूर्ति शुरू करने का दर्जनों बार समय सीमा फेल हो चुकी है। पेयजल स्वच्छता विभाग विधानसभा चुनाव के पहले बागबेड़ा जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति शुरू करें नही तो बागबेड़ा कीताडीह घाधीडीह करनडीह के लगभग 1.5 लाख लोग एकजुट होकर वोट का बहिष्कार करेंगे। इसके पूर्व इस योजना को धरातल पर लाने के लिए सैकड़ो बार सैकड़ो तरीके से आंदोलन किया जा चुका है। उसके बावजूद भी संबंधित पदाधिकारी घोड़े बेचकर चैन की नींद सो रहे हैं। इस कारण इस चुनाव में वोट बहिष्कार करने का सर्वसममति से निर्णय लिया गया है।

पदयात्रा में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी शिवजी सिंह, नीरज सिंह, बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव,पंसस सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, उप मुखिया मुकेश सिंह,पंसस सुशील यादव, पूर्व उपमुखिया कुमोद यादव, विनोद राम ,चतरभुज सिंह,राहुल देव रजक, संजीव ठाकुर, जेपी गोस्वामी, पिंटू सिंह, सोसो यादव, प्राण राय , भगवान शर्मा, भोला यादव, दिलिप सिंह, संतोष राय सहित भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोग शामिल थे।

Related Post