जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले, झामुमो को बड़ा झटका लगने वाला है।झामूमो के एक वरिष्ट नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की,सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को भाजपा में शामिल होने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक चंपाई सोरेन कोलकाता से दिल्ली रवाना हुए हैं. उनके साथ झामुमो से निष्कासित पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी भाजपा में शामिल होंगे. कोल्हान के एक और झामुमो विधायक के भी शामिल होने की चर्चा है.

