Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

चाईबासा में झामुमो कार्यकर्ता को गोली मारकर फरार हुए बदमाश !

चाईबासा -: पाताहातु में मंगलवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने गरीब कॉलोनी के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता मंत्री उर्फ मुन्ना पूर्ति पर गोली चला दी। इस घटना में मुन्ना घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुन्ना ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से करलाजोड़ी की ओर जा रहा था, जब बड़ी बाजार के गरीब कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला किया। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई।

मुन्ना ने आरोप लगाया कि हमलावरों में से एक का नाम मोहम्मद वसीम है और दोनों आरोपी पशु तस्कर हैं। उसने हाल ही में पशु तस्करी के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके चलते यह हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Post