Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 1.481 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार!

गढ़वा :-झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जितेन्द्र पाठक के घर से लगभग 1.481 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद आरोपी जितेन्द्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह गांजा की खरीद-बिक्री करता है। बता दें कि 9 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर रमना थाना क्षेत्र के ग्राम मानदोहर में छापेमारी की गई थी। जिसमें श्रीवंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इसके बाद रमना के मानदोहर स्थित जितेंद्र के घर पर छापेमारी की गई।

Related Post