Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

भिलाईपहाड़ी एनएच पर भीषण सड़क दुर्घटना… बुझ गए दो घरों के चिराग  !

जमशेदपुर -: चाकुलिया नगर पंचायत के कर्मी तापस राय (40) और अमित बेरा (25) की गुरूवार देर रात जमशेदपुर के भिलाईपहाड़ी एनएच पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों नगर पंचायत कर्मी अपनी वाहन से जमशेदपुर किसी काम से गए थे, रात में वापस चाकुलिया आने के दौरान भिलाई पहाड़ी एनएच पर ट्रेलर की चपेट में आ गये, जहां दोनों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना पाकर दोनों ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post