Breaking
Wed. May 20th, 2026

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का सर्वर डाउन रहने के कारण ग्रामीणों को वापस लौटना पड़ा     

चाईबासा-:मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जरुरी पहचान पत्रों के साथ फॉर्म भरकर जमा करने का कार्य तीव्रता पूर्वक जारी रहा। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रुपये सरकार ने देने की घोषणा की है। इसी योजना का लाभ लेने हेतु 22 से 50 वर्ष तक की महिलाएं काफी संख्या में गुवा पश्चिमी पंचायत भवन पर आज भी फॉर्म जमा करती रहीं। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का सर्वर डाउन रहने की वजह से ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं हो सका। सभी ऑफलाइन आवेदन जमा करा रहे हैं। इससे आवेदन जमा करने वाली महिलाओं, युवतियों को दोबारा केन्द्र पर जाना पड़ सकता है। हालांकि सर्वर डाउन को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़कर 15 अगस्त कर दी गई है। इस दौरान निरीक्षण करने पहुंचे झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन गोप ने कहां कि 3 अगस्त से शुरू हुए मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरने का अंतिम तिथि को 15 अगस्त से और अधिक बढ़ाया जाए ताकि इस सारंडा क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम के सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराएंगे।

Related Post