Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

सिदगोड़ा में बंद घर से 234 लीटर अवैध शराब बरामद !

जमशेदपुर-:सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको वर्कर्स फ्लैट में सोमवार को आबकारी विभाग ने एक बंद घर से 234 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। यह शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य थी। पूछताछ में यह पता चला कि यह शराब शहर कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।

जब तीन दिन पहले एक सुरक्षाकर्मी ने देखा कि घर का ताला बदला हुआ है, तो उसने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सिदगोड़ा पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एक कमरे में शराब की पेटियां पाईं।

दिलचस्प बात यह है कि आस-पड़ोस के लोगों को इस बारे में कुछ जानकारी नहीं थी कि ताला किसने तोड़ा और शराब की पेटियां कैसे वहां पहुंचीं। 10 दिन पहले जुस्को ने उस घर से अवैध कब्जा हटा कर इसे सील कर दिया था। इसके बावजूद शराब की पेटियां घर में रखी गईं।

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उत्पाद विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Post