Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

डबल डेकर बस और कार की टक्कर: 7 की मौत, 25 घायल !

उत्तरप्रदेश :इटावा जिले के ऊसराहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस और एक कार के बीच हुई भयानक टक्कर के बाद बस पलट गई। यह घटना शनिवार देर रात करीब पौने एक बजे हुई, जब नगालैंड के नंबर वाली एक डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी। बस के सामने से आ रही एक कार, जो आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी, से टकरा गई।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण वह गलत लेन में आ गया और बस से टकरा गया। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंदक में गिर गई।

इस हादसे में एक महिला समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई है। 25 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में लगभग 60 लोग सवार थे, और सुरक्षित बचे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “जनपद इटावा अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Related Post