Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

अधिवक्ता गोपाल कृष्णा की रांची में हत्या !

 रांची-:रांची में अधिवक्ता गोपाल कृष्णा की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सुखदेव नगर थाना के पीछे महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई।

मृतक अधिवक्ता गोपाल कृष्णा सिविल कोर्ट में काम करते थे। हत्या की सूचना मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों से पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है।

Related Post