Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

जमशेदपुर: अखिलेश गिरोह के फरार दो अपराधियों को 6 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया !

जमशेदपुर: जिले की पुलिस ने विभिन्न अपराधिक मामलों में शामिल अखिलेश गिरोह के फरार दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी कौशल किशोर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि डकैती, चोरी, रंगदारी, छीनतई, फायरिंग और अन्य मामलों की जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोलमुरी और सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से सिदगोड़ा के आदर्श पथ वर्धन कॉलोनी में छापामारी की।

इस छापामारी के दौरान अमरजीत सिंह उर्फ सेठी और हरप्रीत सिंह उर्फ ऋतिक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 6 देसी पिस्टल, 15 गोलियां, और एक मैगजीन बरामद की गई। गिरफ्तार दोनों अपराधी नाम बदलकर रह रहे थे और इनका संबंध हरीश सिंह, कन्हैया सिंह और गणेश सिंह से भी रहा है।

अमरजीत सिंह पर पहले भी गैंगवार, आदित्यपुर में लूट, गोलमुरी में फायरिंग, और बिरसानगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वह 9 साल तक जेल में रहने के बाद अपराध की दुनिया में पुनः सक्रिय हो गया था, और हथियार सप्लाई करने एवं रंगदारी मांगने में संलिप्त था। हरप्रीत सिंह पर भी दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

दोनों अपराधियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Post