Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

झारखंड -: स्वास्थ्य मंत्री ने अमरनाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक !

जमशेदपुर -:झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन मास की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने इस अवसर पर पत्नी सुधा गुप्ता के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

पूजा के दौरान पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा करायी। इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना पवित्र होता है और भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।

मंत्री ने कहा कि झारखंड बाबा की नगरी है और भोले शंकर की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और हमें गर्व है कि हम बाबा नगरी में रहते हैं।

इस अवसर पर अखिलेश सिंह, प्रकाश मुखर्जी, नीतीश पोद्दार, जयंत, सोनू उपाध्याय, अरविंद रजक, राकेश दास, पिंटू महतो, राजू सिंह, नागेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, महेंद्र यादव, गौतम मंडल, पवन बिहारी ओझा और रवि शंकर भी उपस्थित थे।

Related Post