Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

जमशेदपुर-:मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू  

जमशेदपुर -:पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। “वादा निभाओ, स्थायीकरण करो” के नारे के साथ, कर्मचारी डीसी ऑफिस के समक्ष धरने पर बैठे हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुराई हेंब्रम ने बताया कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्य पूरे जिले में धरने पर हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 17 वर्षों से मानदेय पर काम कर रहे हैं और स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पहले संविदा संवाद और रात्रि चौपाल में उनकी मांगों को उचित बताते हुए समर्थन किया था और सेवा स्थायी करने का वचन भी दिया ।

हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं की गई हैं, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। मनरेगा कर्मियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में केवल झूठे आश्वासन दिए हैं।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे विभिन्न प्रदर्शनों का आयोजन करेंगे। इनमें ग्रामीण विकास मंत्री का आवास घेराव, विधानसभा घेराव, 100 किलोमीटर की पद यात्रा और मुख्यमंत्री आवास घेराव शामिल हैं।

इस स्थिति ने कामकाज को पूरी तरह से बाधित कर दिया है, और यह देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर कब और कैसे प्रतिक्रिया देती है।

Related Post