Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

जमशेदपुर -: बिरसानगर में छापेमारी के दौरान गांजा बरामद, एक गिरफ्तार ।

जमशेदपुर -:   बिरसानगर थाना क्षेत्र में जोन नंबर 8 में मोची बस्ती स्थित देव कुमार गुप्ता के घर पर गुरुवार शाम धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने बिरसानगर पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 10.890 किलो गांजा बरामद किया गया और 44 हजार रुपये भी जब्त किए गए। एसडीओ ने बताया कि उन्हें गुप्ता के घर में गांजा बेचने के बारे में सूचना मिली थी और इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान देव कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके बेटे मनीष फरार हो गए। इस छापेमारी के दौरान देव की पत्नी ने भी विरोध प्रकट किया, लेकिन वे भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गईं। वर्तमान में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

Related Post