Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

पुरानापानी में अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल को जलाया, पुलिस जांच में जुटी 

चाईबासा

 

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुरानापानी में अज्ञात अपराधियों ने सुरेश नायक के घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल को जला दिया। यह घटना बुधवार सुबह 3.30 बजे हुई जब सुरेश नायक की नींद खुली और उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल में आग लगी है। सुरेश ने तुरंत पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।

 

मंगलवार रात से नक्सलियों द्वारा कोल्हान बंद का आह्वान किया गया था, जिसके कारण लोगों में भय का माहौल है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग चिंतित हैं और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोटरसाइकिल जलाने वाले कौन थे। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

सुरेश नायक ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही दोषियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेंगे।

Related Post