Breaking
Sun. May 24th, 2026

जमशेदपुर में 17 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या,युवती ने मंगलवार दोपहर पंखे से फांसी लगाकर की खुदकुशी

suicide concept. noose with shadow on dark wall background

जमशेदपुर ।

एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर निवासी शिल्पा गिरी (17) ने मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने आनन-फानन में युवती को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता सलिल गिरी ने बताया कि वह ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा थी। सलिल गिरी डिमना के पास सब्जी बेचते हैं। वहीं उन्हें अभी तक पता नहीं चल पाया है कि शिल्पा ने फांसी क्यों लगाई।

फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Related Post