Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

घाटशिला में सरसों तेल टैंकर पलटा, लगी भीषण आग से एनएच 18 पर जाम

जमशेदपुर।घाटशिला थाना क्षेत्र के कापागोडा एनएच 18 में सोमवार की देर रात एक सरसों तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टैंकर में आग लग गई। टैंकर का वाहन संख्या यूपी 75 ऐट 4835 है। टैंकर में आग लगते ही वह धू-धूकर बीच सड़क पर जलने लगा, जिससे एनएच के दोनों छोर पर देर रात तक जाम लग गया।

सूचना मिलने पर दमकल टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाना संभव नहीं दिख रहा था। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद सुभाष सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस बल एनएच पर पहुंचे।

दमकल और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और यातायात प्रभावित हो गया।

Related Post