Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

करंट लगने से कबाड़ी कारोबारी के 8 वर्षीय पुत्र की मौत

जमशेदपुर-डिमना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। कबाड़ी कारोबारी जीतेन गुप्ता का 8 वर्षीय पुत्र नेहाल गुप्ता करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के अनुसार, नेहाल अपने परिवार के साथ डिमना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर रहता था। रविवार सुबह वह खेलने के लिए पास के मैदान गया था। मैदान में किसी लोहे के ग्रिल में करंट था, जिससे बच्चे के सटने से करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
नेहाल के पिता जीतेन गुप्ता किरीबुरु के मेन मार्केट में रहते हैं। घटना की खबर पाकर मृतक के परिवार के अन्य सदस्य किरीबुरु से जमशेदपुर के लिये रवाना हो गये हैं।
इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Related Post