Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

युवा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस किशोरियों ने किया पौधारोपण

पोटका

सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन युवा ने आज कोवाली,चाकडी के कोलोमडीह एवं रादुर गांव में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों ने पौधारोपण भी किया।

चाकड़ी की मुखिया संगीता सरदार ने कहा की किशोरियां एवं महिलाएं मिल कर हर महीने एक पेड़ लगाएंगे और उसका देखभाल करेंगे। साथ ही साथ गांव में कोई भी पर्व त्यौहार में ज्यादा से ज्यादा ईको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल करने केलिए प्रेरित करेंगे।

मालूम हो कि युवा ने बाल विवाह रोको अभियान के तहत पोटका के विभिन्न गांवों में किशोरी मंच का गठन किया है। ये किशोरियां अपने व्यक्तित्व विकास के साथ साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रिला सरदार,अवंती सरदार ,किरण सरदार ज्योति हेंब्रम, चांदमनी सवैयां आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Post