Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

पोटका के सोना गाड़ा गांव में पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी एवं सोनगाडा ग्राम सभा के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

पोटका

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतलापोड़ा पंचायत के सुदूरवर्ती गांव सोना गाड़ा में पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी एवं सोनगाड़ा ग्राम सभा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ईस अवसर पर सामूहिक रूप से दो फलदार वृक्ष आम एवं कांठाल के पौधे को गांव के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष के द्वारा पेड़ लगाकर प्रजावरण बचाने का संदेश दिया गया। तत्पश्चात ग्रामीण बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्रांकन का थीम्स, उजड़े जंगल को आपके नजर से हरियाली लाना। जीसके पश्चात युवाओं के बीच पर्यावरण से संबंधित जी, के प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस बीच पिछले 10 सालों में जलवायु परिवर्तन पर क्या-क्या प्रभाव दिखाई देता है देशज, अनुभव पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, सचिव विभीषण,जगबंधु , प्रियंका मुंडा, जवा टुडू, लखन्दर सरदार, गौरी सरदार, अनिता कुमारी, सुनीता सरदार, ग्राम प्रधान अजीन सरदार, भागीरथ सरदार, उप मुखिया प्रमिला सरदार, मोथ नाथ मुर्मू, समई मुर्मू, वन अधिकार समिति का अध्यक्ष फूदेन भूमिज, तुला सरदार, पानसरी भूमिज, रवि सरदार आदि उपस्थित रहे।

Related Post