Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

जमशेदपुर-भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सांसद विद्युत वरण महतो की ऐतिहासिक जीत पर जमशेदपुर की जनता को बधाई दी है।

जमशेदपुर -भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी में जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सांसद विद्युत वरण महतो की ऐतिहासिक जीत पर जमशेदपुर की जनता को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि यह विजय आम कार्यकताओं की मेहनत एवं जनता का मोदी की गारंटी पर विश्वास का परिणाम है।जमशेदपुर में पहली बार किसी सांसद ने लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त कर इतिहास रचा है।।उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ जमशेदपुर में भी मोदी लहर चली है।लोगो ने जमकर मोदी के नाम ओर विद्युत के काम पर वोट दिया है।उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिली है।

।यहां तक कि विपक्षी प्रत्याशी समीर मोहंती के गृह क्षेत्र में भी पिछड़ गए है।यह विद्युत महतो की लोकप्रियता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि विद्युत महतो का यह कार्यकाल ऐतिहासिक होगा।उन्होंने कहा कि देश में भी नेहरू काल के बाद पहली बार किसी गठबंधन को लगातार तीसरी बार बहुमत मिला है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व की महाशक्ति बनने की और अग्रसर होगा।

Related Post