Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

पोटका के गंगाडीह गांव में पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह गांव में शुक्रवार को पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र के 50 ग्रामीणों का नेत्र जांच किया गया। इनमें 15 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया।  पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा इन मरीजों के लिए निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था करेगी। मरीजों के अस्पताल आने जाने एवं खाने पीने की निशुल्क व्यवस्था अस्पताल व्यवस्था भी किया जाएगा। शिविर में मौके पर अनीता रजनी कुल्लू , शैली महाकुड़, रजनी कान्त महतो,सुरजीत कुंडू (राजू), संजीव कुंडू, संजय कुंडू ,कृशानु कुंडू,विमल कुंडू आदि उपस्थित रहे।

 

Related Post