Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ का मतदाता जागरूकता अभियान जारी

जमशेदपुर–शहर के प्रमुख व्यापारी संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वाहन हेतु एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम पहले संघ द्वारा बाज़ारों में पोस्टर लगाए गए थे।अगले चरण में संघ द्वारा व्यापारियों के सहयोग से सेल्फी स्टैंड लगाया गया है।अध्यक्ष अनिल मोदी ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।और लोकतंत्र में चुनाव एक त्योहार की तरह है।लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्योहार में प्रत्येक देशवासी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चहिये।उन्होंने कहा कि अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन के तहत संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत मतदान जागरूकता हेतु पहले बाज़ारों में पोस्टर लगवाए गए। इसके अगले चरण में प्रमुख दुकानों के बाहर सेल्फी स्टैंड लगाए गए है।ताकि आम मतदाता मतदान के प्रति जागरूक हो।संघ ने लोगों से आह्वान किया कि सभी अपने परिवार एवं कर्मचारियों का मतदान सुनिश्चित करवाये एवं लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।अभियान में मुख्य रूप से अनिल मोदी,स्वरूप गोलछा,विमल जालान,अशोक सारस्वत,प्रदीप बिदासरिया,महेश सरायवाला,नवीन बरनवाल,राजू भरतिया,नरेश पड़िया,विशाल बरनवाल एवं अन्य सक्रिय है।

Related Post