Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

पोटका विधायक संजीव सरदार फिर दिखाई मानवता, एक गरीब परिवार का टीएमएच (TMH) प्रबंधक से बात कर बकाया राशि 77,629 ₹ माफ कराया

पोटका प्रखंड अंतर्गत धीरोल पंचायत सह ग्राम निवासी श्याम चरण मुर्मू का तबीयत बिगड़ने के कारण परिजनों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) जमशेदपुर में बेहतर ईलाज के लिए भर्ती किया था । ईलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 93,129/– रुपया हो गया था । परिजनों ने अस्पताल में कुल 15,500 /– रू० ही जमा कर पाए थे । परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण वह अस्पताल का बकाया राशि 77,629 /– रू देने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रहा था, परिजनों ने इसकी सूचना पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को दी, विधायक ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से बात कर बकाया बिल 77,629 /– रू माफ कराए । जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिया गया ।इसके लिए मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post

You Missed