चांडिल : आजसू नेता हरेलाल महतो की विस्फोटक सप्लाई से जुड़े मामले में बढ़ सकती है मुश्किलें, अनुसंधान के क्रम में आरोपी वासुदेव महतो के बयान की पुष्टि होने पर गिरफ्तार हो सकते , नीमडीह थाना प्रभारी . गौरतलब है, पुलिस की छापेमारी में आरोपी बासुदेव महतो के घर से भारी मात्रा में 399 पीस विस्फोटक जिलेटिन ,एक पिस्तौल, मैगजीन और 4 जिंदा गोली भी बरामद हुआ है जो एक संगीन मामला है. इस कांड के अनुसंधानकर्ता नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान का कहना है कि विस्फोटक और आर्म्स एक्ट गंभीर अपराध होते है , आजसू नेता हरे लाल महतो की पूर्व में नक्सली महराज प्रमाणिक से संबंध के कारण और आरोपी की स्वीकारोक्ति विस्फोटक 399 पी. जिलेटिन सप्लाई प्रकरण के अनुसंधान के क्रम में हर पहलुओं जांच में संलिप्त पुष्टि पर जेल जा सकते है. आशंका जाहिर की जा रही है कि उक्त विस्फोटक जिलेटिन का उपयोग आजसू नेता हरेलाल महतो द्वारा अपने पत्थर खदान में नियम के विरुद्ध विस्फोट कर पत्थर खनन के लिए प्रयोग में लाए जाने की भी जांच होंगी. हालांकि, यह अपने तरह पहला मामला नहीं है आजसू नेता हरेलाल महतो के पत्थर किंग पीन बनने के सफर में कई बार जेल जाना पड़ा .
15 मई को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी द्वारा जांच के क्रम में भादुडीह पंचायत अंतर्गत धातकीडीह में 3 जिलेटिन विस्फोट , केबल सहित उपकरण पकड़ाए, अज्ञात पर मामला दर्ज चांडिल थाने में किया है.
बीते अप्रैल महीने में भादुडीह पंचायत के धातकीडीह सीमा पर स्थित अवैध पत्थर खदान पर जिला प्रशासन द्वारा छापामारी के क्रम में अवैध तरीके से गाड़ियां लगाकर खनन किया जा रहा था. यह अवैध खनन आजसू नेता हरेलाल महतो बंधुओ द्वारा चलाया जा रहा था.
इसके अलावा भी आजसू नेता हरेलाल महतो पर समय-समय पर गंभीर आरोप भी लगे हैं. इसमें नक्सली सांठगांठ का जहां गंभीर आरोप है, वहींपहले 23 अप्रैल 2021 को बामनी मेले में पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप भी शामिल है. खबरों की मानें तो 29 जनवरी वर्ष 2022 के जनवरी महीने में पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात महाराज प्रमाणिक ने पूछताछ में अपने कई साथियों और मददगारों के नाम पुलिस के समक्ष उगले थे. उसमें चांडिल के क्रेसर पत्थर व्यवसाई हरेलाल महतो का नाम भी शामिल था. यह खबर एक प्रमुख अखबार में बेहद प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी.. 399 पी. विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन मामला वास्तव में पुलिस जांच का विषय है.

