Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की ऐतिहासिक जीत सुनिश्च – लुईस मरांडी

चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह के रघुनाथपुर में भाजपा के विधानसभा स्तरीय महिला सह लाभार्थी सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमे भाजपा झारखंड प्रभारी सह राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद कमल सिंह मान, पूर्व विधायक अरविंद सिंह,अन्य नेताओं ने एक स्वर में रांची संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

राज्य सभा सदस्य सह भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की आगुआई वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों से आमजनों को अवगत कराया. उन्होंने खासकर महिलाओं के उत्थान और उन्हें स्वावलंबी बनाने को लेकर केन्द्र सरकार की योजनाओं पर उन्होंने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.

मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष सह राज्य की पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने प्रधानमंत्री आवास योजन, शौचालय निर्माण योजना, महिला सखी मंडल महिला शक्ति योजना जैसे महिला हित में उठाए गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के उत्थान की दिशा में एक से बढ़कर एक कार्य किये हैं. ऐसे में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में उपस्थित महिलाओ को अपनी भागीदारी निभाने की अपील की.

 मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि आनेवाला दिन आप महिलाओं का है. आपने 35 प्रतिशत की लड़ाई जीती है, इसी तरह आपकी ताकत बनी रही तो 50 प्रतिशत की लड़ाई भी जीतेंगे. श्री सिंह ने कहा कि ईचागढ़ की विशेषता यह है कि रांची लोकसभा सीट होने के नाते यह क्षेत्र सीधे रांची हेडक्वार्टर से जुड़ा हुआ है. ऐसे में हमारे सांसद संजय सेठ जनसमस्याओं का सीधे हेड क्वार्टर से निपटारा कर सकते हैं. उन्होंने कहा ईचागढ़ को एक अभिभावक संजय सेठ को जीत सुनिश्चित करने की जरूरत है. इस अवसर पर आजसू नेता हरे लाल महतो, मनोज महतो, मधु गोराई विशाल चौधरी, महेंद्र पोद्दार, दिवाकर सिंह , मदन सिंह सरदार आदि उपस्थित थे.

Related Post

You Missed