Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

चांडिल कपाली नगर परिषद क्षेत्र कांग्रेस कमिटी के बगावती तेवर

चांडिल कपाली नगर परिषद क्षेत्र कांग्रेस नगर कमेटी के बगावती तेवर . कपाली नगर कमिटी अध्यक्ष सानूर रहमान उर्फ एसपी भाई की अध्यक्षता में गुरुवार बैठक आयोजित की गई. जिसमें बहन यशस्विनी सहाय जी को जिताने को लेकर विचार विमर्श किया गया ,साथ ही कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा कपाली नगर कमिटी के समर्पित वरीय कार्यकर्ताओं को किसी तरह के चुनाव संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दिए जाने पर एतराज दर्ज किया.मौके पर सनुर्रहमान उर्फ एसपी भाई ने कहा कुछ चंद मुंह बोले नेता जिनका कोई जानदार नही वे संगठन को कमजोर करने में लगे हुए .जिसका बैठक में निंदा की गई है. जिस तरह नगर कमेटी को पीछे रखे जाने की साजिश की जा रही उसे नाकाम कर देंगे.उन्होंने कहा चुनाव संचालन कमिटी द्वारा कपाली नगर कमेटी को किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी जा रही है जिसको लेकर नगर कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध दर्ज कराया गया. मौके पर नगर अध्यक्ष सानु रहमान एसपी भाई नगर कोषाध्यक्ष जुबेर आलम वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता फरज़ाना शफी जी नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद इनामुल नगर उपाध्यक्ष खादिम रसूल खान नगर उपाध्यक्ष बाबू खान वार्ड अध्यक्ष ललकी वार्ड अध्यक्ष वसीम एवं बहुत सारे साथी नगर कमेटी के मौजूद थे.

Related Post