Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

संयमित जीवनशैली से मानव जीवन, पर्यावरण, जीव जंतु, प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण संभव – मनोज चौधरी

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने सांकेतिक तौर पर पौधारोपण कर क्षेत्र वासियों को पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

उन्होंने कहा कि यह यक्ष प्रश्न है कि क्या लोग सही मायने में जीव जंतु और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए “पृथ्वी दिवस या अर्थ डे” मनाते हैं ?

बिल्कुल सही हम जैसे अधिकतर लोग केवल कुछ पौधे लगाकर औपचारिकताएं पूरी कर लेते है.

उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण से खिलवाड़ से उत्पन्न हुए भयानक दुष्परिणाम कोरोना महामारी के रूप में हमने देखा।

उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण के लिए मुख्य रूप से पूंजीवादी विकास के मॉडल जिम्मेदार ठहराया येन केन प्रकारेण ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की अंधी हवस और होड़ में अंधाधुंध प्राकृतिक व खनिज संपदा का निर्दयतापूर्ण दोहन कर रहे थे, विकास के नाम पर जंगल और पहाड़ों को काटकर चारों तरफ कंक्रीटो की गगनचुंबी इमारत खड़ी की जा रही है।

 

मानवीय मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्वों, प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की अनदेखी कर विकास की अवधारणा ने आज संपूर्ण भूमंडल एवं जीव जगत के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

मानव जीवन, पर्यावरण, जीव जंतु, प्रकृति और संस्कृति को बचाने के लिए अपनी पुरानी आदतों और कार्यशैली में आमूलचूल बदलाव लाते हुए संयमित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेना पड़ेगा अब जाकर सही मायने में पृथ्वी दिवस सफल होगा।

Related Post