Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

जमशेदपुर में अब तेंदुआ का डर लोगों को कर रहा परेशान,दो दिनों के लिए तीन पार्क सील

पिछले कई दिनों से आदित्यपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में तेंदुआ के यहां वहां देखने की जानकारी मिल रही थी अचानक से तेंदुआ लुप्त हो जाता है और उसके बाद कदमा क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया, तेंदुआ के रहने की जानकारी मिलते ही जिले कि डीएफओ ममता प्रियदर्शी वन विभाग की टीम के साथ कदमा इलाके में पहुँची और पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया,इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से वन विभाग की टीम ने कदमा स्थित तीन पार्कों को दो दिनों के लिए सील कर दिया है लोगों के आने-जाने के प्रवेश पर पूर्ण रूपेण रोक लगा दी गई है साथ ही साथ वन विभाग की टीम ने शहर वासियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है और कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Related Post