Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

कोवाली थाना क्षेत्र में चोरी की गई मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर तथा गाड़ी का मॉडिफाई करके ग्रामीण क्षेत्र में बेचने वाले एक अपराधी गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षकों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोवाली पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए कोवाली थाना अंतर्गत ग्राम बड़ा आमदा गांव के शेखर मंडल के द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर तथा मोटरसाइकिल को मॉडिफाई कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने वाले एक अपराधकर्मी को 12 मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसकी जानकारी एक प्रेस वार्ता का माध्यम से ग्रामीण एसपी ऋसर्व गर्ग के द्वारा दी गई। छापे मारी टीम में कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, एसआई अजांत महतो, के साथ पुलिस जवान उपस्थित रहे।

Related Post