Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

झामुमो कार्यकर्ताओ ने किया ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पोटका के हाता बिरसा चौक में निकला गया मशाल जुलूस।

 

ईडी द्वारा झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगातार समन भेजे जाने को लेकर पोटका के हाता बिरसा चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, एवं केंद्रीय सदस्य सुनील महतो के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए, ईडी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने का काम किया जा रहा है जो कि हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे इसीलिए आज हम लोग मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन में मौके पर, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील महतो, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रावती महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, जिला सचिव विद्यासागर दास, प्रखंड उपाध्यक्ष हितेश भगत, रजनी सारंगी, वीरेंद्रर पात्र, भुवनेश्वर सरदार, आदि के साथ महिला नेत्रीगण उपस्थित रहे ।प्ध्क्ष््ष्ष्््ष््ष्ष््ष््ष््ष््््ध्क्

 

 

 

Related Post