Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के 22 वें स्थापना दिवस पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार को प्रदान किया गया मानव सेवा सम्मान, अरिजीत ने प्राप्त सम्मान को संस्था के सदस्यों के नाम किया समर्पित

झारखंड बंगभासी समन्वय समिति का 22 वां स्थापना दिवस का, आयोजन आज साकची स्थित रविंद्र भवन प्रेक्षागृह में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर टैगोर सोसाइटी के महासचिव आशीष चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी दोलन डे, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक जी उपस्थित थी. कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी ने किया. इस पावन संध्या पर समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार को संस्था के अध्यक्ष विकास मुखर्जी जी ने पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. सम्मान ह्रदय से अपने हाथों से ग्रहण करते हुए, पुनः इस सम्मान को संस्था के सभी सदस्यों के नाम समर्पित किया. सम्मान ग्रहण करने के पश्चात् प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार ने झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के, अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य सभी सदस्यों के प्रति तहे दिल से आभार प्रकट किया.

Related Post