Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

गलत नियत से किया गया नाबालिग लड़की का अपहरण, मामले में पूरे परिवार के लोग हैं शामिल।

जमशेदपुर के कपाली हरी मंदिर के समीप रहने वाला तनवीर उर्फ बड़का के अलावा उसके पिता जावेद मां जरीना और बहन अफसाना द्वारा कदमा क्षेत्र के नाबालिक लड़की का अपहरण गलत नियत से करने का मामला बुधवार को थाने में दर्ज कराया गया। अपहरण कर भगाने में पूरे परिवार के लोग शामिल है। बताते चलें घटना 5 मई की रात 8:30 बजे की है। घटना के समय नाबालिक लड़की अपने घर पर ही थी। इसी बीच आरोपी नाबालिक लड़की के घर पहुंचा और उसे भगाकर ले गया। अचानक लड़की के गायब होने से उसके परिवार के लोग काफी परेशान हो गए। जिसके बाद अपने सगे संबंधियों के यहां जाकर लड़की के बारे में जानकारी ली, परंतु कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। 6 दिनों तक नाबालिक लड़की का कुछ पता नहीं चलने पर परिवार वालों ने मामला थाने तक पहुंचाया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाया है। पुलिस पूरे मामले की अपने हिसाब से छानबीन कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला है की दोनों की पहले से जान पहचान थी आरोपी बराबर नाबालिक लड़की के घर पर आया करता था।

By Aman Ojha

चार साल से पत्रकारिता में सक्रिय, राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि जमशेदपुर।

Related Post