पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत अंतर्गत टांगरसाई में भूमिज टीचर्स एसोसिएशन की और से प्रथम वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ भूमिज वीरो के तसवीर माल्यार्पण के पश्चात किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा कर्मठ विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप- प्रमुख उर्मिला सामाद, पोटका थाना के थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा, पोटका के मुखिया पानो सरदार, मुखिया अभिषेक सरदार आदि उपस्थित थे. बनभत्त मिलन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने कहा शिक्षक- समाज के मार्गदर्शक होते है, जो समाज को सही दिशा दिखाते है. उन्होंने कहां भूमिज शिक्षक एसोसिएशन के द्वारा पहली बार वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाना एक सराहनीय प्रयास है, लेकिन यह वनभोज सह मिलन समारोह केवल भोजन और मिलन तक ही सीमित नही रहे, बल्कि समाज के उत्थान के दिशा मे भी काम करने का प्रयास होना चाहिये. शिक्षक को समाज के छात्र- छात्राओं के प्रतिभा की जानकारी होती है, उसी में कुछ ऐसे प्रतिभावान छात्र- छात्रा होते है, जो अभाव के कारण आगे नही बढ़ पाते है. वैसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हमे खोज कर आगे बढ़ाने के लिये सहयोग करने की जरूरत है. झारखंड सरकार शिक्षा के विकास के क्षेत्र में अनेक काम कर रही है, जिस काम का लाभ सभी छात्र-छात्राओं को मिले, यह प्रयास सभी शिक्षक करें, ताकि कोई वंचित नही रहे. उन्होंने एसोसिएशन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयालाल सरदार ने किया, कार्यक्रम में संचालन हिकीम सरदार खोगेंन सरदार दशरथ सरदार, ईश्वर सरदार, सोमनाथ सरदार, कमला कांत सरदार, अमर सिंह सरदार, विष्णु सरदार, कमल सरदार, रामसिंह सरदार, स्वपन सरदार, सविता भूमिज, मालती सरदार, दिलीप सरदार, बबलू सरदार, वालेस्वर सरदार, राजकुमार सरदार, वरुण मुंडा, लखिन्द्र सरदार, दिनेश सरदार, भीमसेन भूमिज, निलमोहन सरदार, कंचन सरदार, अशोक सरदार, उत्तम सरदार आदि उपस्थित थे.
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार ने टांगर साई में भूमिज शिक्षक एसोसिएशन की ओर से प्रथम वनभोज सह मिलन समारोह मैं उपस्थित हुए

