पोटका प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित फुटबॉल मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र की युवा विधायक श्री संजीव सरदार ने किया । प्रतियोगिता में पोटका प्रखंड के 34 पंचायतो की टीमें भाग ले रही हैं । पहले दिन शनिवार को 17 पंचायत की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें डोमजूड़ी की टीम फाइनल में अपना स्थान पक्का किया । रविवार को 17 पंचायतो के टीम के मुकाबले के बाद एक टीम का चयन जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए होगा । मौके पर विधायक संजीव सरदार कहा कि वर्तमान राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है । इस प्रतियोगिता में सुदूरवर्ती गांवो के खिलाड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रखंड से जिला एवं जिला से राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देने का कार्य भी कर रही है आप बेहतर खेल कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, सरकार खिलाड़ियों का हरसंभव सहयोग को हमेशा तैयार है । इस अवसर पर प्रमुख शुक्र मणि टू डू. उप प्रमुख उर्मिला समाद . पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कश्यप. पोटका चिकित्सा प्रभारी रजनी महाकड. मुखिया पानो सरदार. सावित्री हांसदा. सारजोम मारडी. और आयोजन में शिक्षक दशरथ सरदार, लखिन्द्र सरदार,वीर प्रताप मुर्मू, रेफरी धनीराम हांसदा, जितराय मुर्मू, सुषेण मुर्मू, प्रखंड कर्मी सोनू कुमारी, पायल कुमारी, ईश्वर सरदार, मानु हेम्ब्रम, तपन दास,हिमांशु भगत आदि उपस्थित रहे

