Breaking
Wed. Feb 25th, 2026

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में जीर्णोद्वार के पश्चात् भगवानजी पारीख हॉल का उद्घाटन 7 दिसंबर, 2022 को चैम्बर भवन में

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जीर्णोद्धार के पश्चात् *भगवानजी पारीख हॉल का उद्घाटन बुधवार, दिनांक 7 दिसंबर, 2022 को संध्या 5.45 बजे* पारीख परिवार के श्री राज पारीख, श्री दिनेश पारीख एवं श्री किशन पारीख, पूर्व अध्यक्षगणों एवं अन्य अतिथियों के द्वारा किया जायेगा। यह बातें सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया। उन्होंने कहा कि इस हॉल का जीर्णोद्धार पारीख परिवार के श्री राज पारीख, श्री दिनेश पारीख एवं श्री किशन पारीख ने अपने पूर्वज भगवानजी पारीख एवं नगीन पारीख के स्मृति में कराया है, जो बिल्कुल नये रूप में चैम्बर सदस्यों, व्यवसायियों, उद्यमियों एवं आम लोगों के लिये उपलब्ध होगा। अध्यक्ष ने बताया कि पहले भी इस हॉल का निर्माण पारीख परिवार के द्वारा कराया गया था। अब वर्षों बाद पुनः इसके जीर्णाेद्धार की आवश्यकता महसूस हो रही थी इसलिये इसका जीर्णोद्धार नये रूप में किया गया है। इसके जीर्णोद्धार के कार्य को संपन्न कराने में मानद महासचिव मानव केडिया, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, नितेश धूत, अनिल मोदी, भरत मकानी, एवं अभिषेक अग्रवाल गोल्डी का अहम योगदान है।

अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष दिलीप गोलेच्छा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव सांवरमल शर्मा एवं सचिव पीयूष चौधरी ने सभी सदस्यों से इस हॉल के उद्घाटन के मौके पर ससमय उपस्थित होकर अनुग्रहित करने का आग्रह किया है।

Related Post

You Missed