Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

वर्ल्ड डायबिटीज डे : मथुरा बागान में एसआरके कमलेश ने लगाया मधुमेह जांच शिविर

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित मथुरा बागान में वर्ल्ड डायबिटीज डे पर मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप कोऑर्डिनेटर सह अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश की ओर से निशुल्क मधुमेह (शुगर) जांच शिविर लगाया गया। कमलेश ने बताया कुल 48 लोगों का ब्लड सैंपल लेकर मधुमेह की जांच की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव अमन राज , कौशल उरांव , गिरधारी लाल , रामचंद्र निर्मल कुमार इत्यादि का अहम योगदान रहा।

Related Post