Breaking
Wed. Feb 25th, 2026

आपसी भाईचारा को कायम रखने के एकता मंच की गठन हुई

आपसी भाईचारा को कायम रखने के एकता मंच की गठन हुई

दीपक मिश्रा की रिपोर्ट लातेहार

लातेहार:- मास्को मोड़ में दिपावली एवं छठपूजा को लेकर एकता मंच का गठन किया गया है। रवि कुमार पासवान के अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ है आज के बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष , सचिव , एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से रवि कुमार पासवान को अध्यक्ष व सुबेदार उरांव को सचिव तथा नेजाम अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। एकता मंच का मुख्य उद्देश्य सभी पर्व त्योहारों में आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण, सोहार्दमय वातावरण में मनाया जाने के उद्देश्य से रवि कुमार पासवान ने एकता मंच गठित किये जाने की बात कही। एकता की अनुठी मिशाल कायम करना ही एकता मंच का मुख्य उद्देश्य है , साथ मंच का प्रमुख उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर व असहाय है। उन्हें समिति की ओर से आर्थिक मदद करने की बात कही गई है ताकि समाज में आर्थिक रूप कमजोर लोग भी खुशी से दीपावली और छठ पर्व को धुमधाम से मना सकें सभी के चेहरे पर खुशीयां लाई जा सके। मौके पर रवि पासवान , रामकुमार सिंह , सूबेदार उरांव , मोहर यादव , नेजाम अंसारी , अनिल पासवान ,अजय पासवान , राजेश कुमार गुप्ता , बाली पासवान , रवि कुमार पासवान , कवि पासवान , इमरान अंसारी , अविनाश कुमार , राहुल कुमार , शिवदन पासवान , चंदन पासवान , नागेंद्र पासवान , संतू भुइंया सहित लोग अन्य लोग मौजूद थे।

Related Post