Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

चंदवा के काली गांव में जतरा में पहुंचे प्रतुल शाहदेव  । जतरा मेले के जरिए आदिवासी मूलवासी अपनी परंपरा को जीवित रखे प्रतुल

*चंदवा के काली गांव में जतरा में पहुंचे प्रतुल शाहदेव*

 

*जतरा मेले के जरिए आदिवासी मूलवासी अपनी परंपरा को जीवित रखे प्रतुल*

 

चंदवा। चंदवा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सोमवार शाम को चंदवा के काली गांव में आयोजित जतरा मेले में पहुंचे।वहां आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील उरांव और ग्राम प्रधान मंगन मुंडा सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में प्रतुल ने जतरा के शानदार और शांति पूर्वक आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।प्रतुल ने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए झारखंड के आदिवासी और मूलवासी अपनी पुरानी और पौराणिक परंपराओं को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा की जो समाज अपनी सभ्यता और परंपराओं को भूल जाता है, उसका नाश हो जाता है।इसलिए ऐसे जतरा का आयोजन स्वागत योग्य कदम है। वही प्रतुल ने क्षेत्र की समृद्धि के लिए भी कामना की।

इस अवसर पर रन्दन मुंडा, दिलचंद मुंडा, भुवनेश्वर प्रजापति, बसंत मिस्त्री ,आशीष सिंह, राजकुमार प्रजापति, फूलचंद मुंडा, सतीश प्रसाद, विजय मुंडा, रमेश मुंडा, भुवनेश्वर प्रजापति, सुरेश गंझु समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Post