Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मनिका से उतरप्रदेश काम करने गए मजदूर का साप काटने से एक की हुई मौत दो घायल।

मनिका से उतरप्रदेश काम करने गए मजदूर का साप काटने से एक की हुई मौत दो घायल।

 

मनिका (लातेहार) मनिका:थाना क्षेत्र के दुबजारवा गाँव से यूपी काम करने गए तीन युवकों को साप ने काट लिया जिसमे विशुनदेव राम 30 वर्ष की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम मे हो गई वही दो घायलों बलराम मोची, और कृष्णा रामका इलाज यू पी के बिजनौर मे चल रहा है। उक्त तीनो लोग लगभग 10 दिन पूर्व मनिका से यूपी के बिजनौर में पानी टंकी का काम करने गए हुए थे। इसी दौरान 22 -9 -2022 को रात्रि में 10:00 बजे रूम में घुसकर साप ने तीनों को काट लिया था। मृतक का शव आज सुबह पैतृक गांव दुबजरवा पहुंचा। शव जैसे ही गाँव मे आया की गाँव मे मातम छा गई।शव आने की खबर पा कर जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव प्रमुख प्रतिमा देवी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान,नामुदाग मुखिया दिनेश सिंह,ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को संतवना दिया और हर संभव मदद करने की बात कहा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

Related Post