Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बालूमाथ पुलिस ने पेलावल थाना के रोमी गांव में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

बालूमाथ पुलिस ने पेलावल थाना के रोमी गांव में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

 

 

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

 

बालूमाथ : बालूमाथ थाना कांड संख्या 256 /2021 के नामजद फरार अभियुक्त के घर बालूमाथ थाना पुलिस ने हजारीबाग जिला के पेलावल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोमी गांव में इश्तेहार चिपकाया है। उक्त इश्तेहार रोमी गांव निवासी मोहम्मद फारुख यासीन के पुत्र अकील अख्तर के घर चिपकायी गयी है फरार अभियुक्त के विरुद्ध बालूमाथ थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 341 323 498a तथा 504 506,3/4 के तहत दहेज प्रथा अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जो पिछले 1 वर्ष से फरार है।इस संबंध में बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह अनुसंधानकर्ता कासिमउद्दीन अहमद ने बताया कि उक्त इश्तेहार माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार चिपकाए गयी है। इश्तेहार चिपकाने के दौरान बालूमाथ थाना पुलिस के साथ-साथ पेलावल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार व सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Post